
बिलासपुर,,, प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुये लगातार पतासाजी किया जा रहा था इसी तारतम्य में सुचना प्राप्त होने पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह के निर्देशन पर तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री डी. आर. टण्डन के विशेष मार्ग दर्शन पर अपहृता को थाना हिरी में आरोपी मनोज निर्मलकर पिता स्व. द्वारिका निर्मलकर उम्र 22 साल साकिन हरदी थाना हिरीं के कब्जे से बरामद किया गया है। अपहृता का धारा 161 जाफी/180 बीएनएसएस का कथन महिला पुलिस अधिकारी से कराया गया है। जिसमें अपहृता ने आरोपी के द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से स्वयं को गर्भवती होना बताया है। आरोपी मनोज निर्मलकर पिता स्व. द्वारिका निर्मलकर उम्र 22 साल साकिन हरदी थाना हिरी जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
आरोपी :- 👇👇
मनोज निर्मलकर पिता स्व. द्वारिका निर्मलकर उम्र 22 साल साकिन हरदी थाना हिरी जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
