
बिलासपुर,,, साइबर टीप लाइन पर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सरकंडा पुलिस ने महिलाओं व बच्चों की अश्लील फोटो/वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले आरोपी हेमन्त कुमार श्रीवास्तव उर्फ पप्पू (37 वर्ष), निवासी राजकिशोर नगर, बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।
आईपी एड्रेस व मोबाइल लोकेशन के तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर टीम ने मोबाइल जब्त किया। प्रकरण में आईटी एक्ट व पॉक्सो की धाराएं लगाई गई हैं।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह(भापुसे) द्वारा समीक्षा बैठक दौरान महिला एवं बच्चों की अश्लील फोटो/विडियो प्रसारित करने के संबंध में साइबर टीप लाईन पोर्टल में प्राप्त की शिकायतों पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र निराकरण करने निर्देशित किये हैं, जिसके परिपालन में थाना सरकण्डा में साइबर टीप लाईन की प्राप्त शिकायत पर अप.क्र. 626/2025, धारा – 67बी आई.टी. एक्ट, 15 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मोबाईल टावर लाकेेशन आई.पी.एड्रेस एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी हेमन्त कुमार उर्फ पप्पू श्रीवास्तव द्वारा अपने मोबाईल से महिला एवं बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो/विडियो अपलोड/प्रसारित करना पाये जाने से आरोपी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री उदयन बेहार, सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी हेमन्त कुमार श्रीवास्तव उर्फ पप्पू को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया एवं आरोपी हेमन्त कुमार श्रीवास्तव उर्फ पप्पू को आज दिनांक 24.06.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी:- 👇👇👇
हेमन्त कुमार श्रीवास्तव उर्फ पप्पू पिता स्व. बसंत लाल श्रीवास्तव उम्र 37 वर्ष निवासी राजकिषोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
