
सरगुजा,,,, सरगुजा जिले की एक विधवा महिला की जमीन हड़पने के आरोप में सीजेएम कोर्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कांग्रेस जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल, अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने का आदेश दिया है!
गांधीनगर और भैयाथान क्षेत्र की रहने वाली बहनों चंद्रमणी देवी और कलावती कुशवाहा ने अधिवक्ता दिनेश कुमार सिंह को अपने पैतृक जमीन के बंटवारे और नामांतरण के लिए दस्तावेज सौंपा था! अधिवक्ता ने राजनीति से जुड़े अपने साथी और भू-माफियाओं के साथ मिलकर साजिश रच उनकी 2.87 हेक्टेयर ज़मीन को महज 40.16 लाख रुपए में बेच दिया! जबकि पूर्व में इसी जमीन का एग्रीमेंट 1.75 करोड़ रुपए में हुआ था!
शिकायत के मुताबिक 22 मई 2015 को भूमि का फर्जी नोटरी अनुबंध ₹1.75 करोड़ में केदारपुर अंबिकापुर निवासी राजीव अग्रवाल के नाम पर बिना भुगतान के कराया गया इसके बाद 21 नवंबर 2016 को फिर उसी भूमि का 1.13 करोड़ में दूसरा एग्रीमेंट कराया गया! इन पीड़िताओं को 50,000 नकद धरा शेष राशि कागजों में देना दर्शा दिया गया! करीब साल भर बाद 2017 सितंबर और नवंबर को तीन रजिस्ट्री की गई! जिसमें अलग-अलग हिस्सों के लिए कुल ₹40.16 लाख का भुगतान किया गया! आरोप है! कि इन लोगों ने षड्यंत्रपूर्वक महिला को आर्थिक नुकसान पहुंचाने की मंशा से भूमि खरीद प्रक्रिया में धोखाधड़ी की है! सीजेएम कोर्ट ने कोतवाली पुलिस को अपराध दर्ज कर दो हफ्ते में कोर्ट में रिपोर्ट पेश करने निर्देश दिए हैं!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
