
बिलासपुर,,, सिम्स अस्पताल के लेबर वार्ड में एक शराबी युवक ने जमकर हंगामा किया! उसने नर्स स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार किया और मरीजों व गर्भवती महिलाओं का वीडियो बनाने की कोशिश की! इस घटना से कुछ देर के लिए मरीजों का इलाज भी प्रभावित हुआ! सिम्स प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है!
यह घटना 11 जून की रात करीब 2 बजकर 40 मिनट पर सिम्स चिकित्सालय के लेबर वार्ड 2 में हुई। स्टाफ नर्सें मरीजों का इलाज कर रही थीं! तभी वार्ड में भर्ती एक मरीज का रिश्तेदार रूपेश रजक (30), जो सरकंडा के अशोक नगर पानी टंकी के पास रहता है! शराब के नशे में धुत होकर वार्ड में घुस गया! वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और मेडिकल स्टाफ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन रूपेश ने उन्हें धमकाते हुए अंदर प्रवेश किया और नर्स स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने लगा!
उसने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर स्टाफ और गर्भवती महिलाओं का वीडियो बनाने का प्रयास किया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। आरोपी रूपेश तो नर्स के ड्यूटी रूम के अंदर तक घुस गया था। नर्स स्टाफ ने तुरंत इसकी सूचना सिम्स चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ लखन सिंह और डीन डॉ रमनेश मूर्ति को दी।
सिम्स प्रबंधन ने मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी रूपेश के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
