
रायपुर,,,, मेकाहारा अस्पताल में मरीज के परिजनों का मोबाइल फोन और नगदी रकम चोरी करने वाले दो आरोपियों को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है! एक अन्य आरोपी अभी फरार है! जिसकी तलाश जारी है!

प्रार्थी केवल प्रसाद साहू निवासी डभरा जिला शक्ति ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया वह दिनांक 18.06.2025 को अपने मौसा जी का ईलाज कराने मेकाहारा अस्पताल रायपुर आया था, कि प्रार्थी के मौसा को मेकाहारा अस्पताल के आई.सी.यू. वार्ड में भर्ती किया गया था। दिनांक 20.06.2025 को रात्रि में प्रार्थी अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मेकाहारा अस्पताल के सर्जरी वार्ड के सामने हाल में सोया था, कि दिनांक 21.06.2025 के सुबह करीबन 04.00 बजे उठकर देखा तो प्रार्थी के बहन का लेडिस हैण्ड बैग नहीं था, बैग में 02 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम रखा था। कोई अज्ञात चोर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमंाक 108/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। चोरी की घटना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुये एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसके रिश्तेदारों सहित उपस्थित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कचना खम्हारडीह निवासी लोकेश जगत एवं दाउ कल्याण सिंह छुरा को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपी लोकेश जगत एवं दाउ कल्याण सिंह छुरा को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त 01 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
आरोपी 👇👇👇
01. लोकेश जगत पिता राजू जगत उम्र 19 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लॉक नंबर 03 कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
02. दाउ कल्याण सिंह छुरा पिता स्व. रेचकू छुरा उम्र 27 साल निवासी हाउसिंग बोर्ड बी.एस.यू.पी. कालोनी ब्लॉक नंबर 07 कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
