
रायपुर,,, राजधानी के कबीर नगर क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है! बताया जा रहा है! कि युवक मंदीप सिंह को नशे की हालत में क्रेटा कार से धक्का देकर सड़क किनारे फेंक दिया गया! जिससे उसकी मौत हो गई! पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है!

घटना 24 जून 2025 की शाम करीब 6:30 बजे की है! सूचना मिली कि बाल्मिकी नगर, कबीर नगर रोड के पास एक सफेद रंग की क्रेटा कार (CG 04 PY 1388) से एक युवक को धक्का देकर गिरा दिया गया है! सूचना की तस्दीक करने पर मौके पर युवक गंभीर हालत में मिला, जिसे तत्काल AIIMS रायपुर भेजा गया! लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया!

मृतक की पहचान हाथ में गुदे नाम के आधार पर मंदीप सिंह के रूप में हुई है! मामले की गंभीरता को देखते हुए कबीरनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार और उसमें सवार लोगों की तलाश शुरू की! कुछ ही देर में कार और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया!
हिरासत में लिए गए आरोपी:
- साधना अग्रवाल उर्फ भूरी, पिता गोविंद अग्रवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी कबीरनगर
- संतोष मिश्रा, पिता गणपति मिश्रा, उम्र 44 वर्ष, निवासी हीरापुर, थाना कबीरनगर
पूछताछ में सामने आया कि मृतक मंदीप सिंह, साधना और संतोष मिश्रा के साथ बैठकर नशा कर रहा था! आरोपियों के अनुसार, नशे के दौरान मंदीप ने अपनी नस (vein) में नशीला पदार्थ इंजेक्ट किया! जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई! घबराकर दोनों आरोपी उसे कार से सड़क किनारे धकेलकर फरार हो गए!
घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार संतोष मिश्रा के नाम पर रजिस्टर्ड है! फिलहाल, शव को AIIMS में सुरक्षित रखा गया है! पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है! और दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है!
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है! यह महज दुर्घटना थी! या जानबूझकर की गई हरकत, इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से होगी!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
