
रायपुर,,,, ऑनलाइन सट्टा महादेव एप से जुड़े एक और फरार आरोपी सैफ अली उर्फ शोबी (31), निवासी खपराभट्ठी आमापारा को एंटी क्राइम और सायबर यूनिट व थाना देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया!
सैफ अली कोलकाता, गुवाहाटी और देहरादून में बैठकर पैनल L 95 LOTUS, LOTUS 651, LOTUS 656 और CRICK BUZZ 89 के माध्यम से महादेव एप से सट्टा संचालित करता था! पूर्व में इस मामले में 22 आरोपी गिरफ्तार कर 55 लाख रुपये मूल्य का सामान ज़ब्त किया गया था! जिसमें 112 मोबाइल, 14 लैपटॉप, बैंक कार्ड, पासबुक, राउटर आदि शामिल थे!
गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं! सैफ अली के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 धारा 4(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 व बीएनएस सहित भारतीय तार अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज है!
टीम में निरीक्षक आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक परेश पांडेय सहित कई पुलिसकर्मियों की भूमिका रही! पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
