
रायपुर,,, ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बिक्री और म्यूल अकाउंट संचालन में संलिप्त 11 आरोपियों को राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग व धमतरी से गिरफ्तार किया। 7000 से अधिक सिम व 590 मोबाइल की पहचान कर सभी को विच्छेदित किया गया!

इनके द्वारा जारी सिम यूनाइटेड अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल, म्यांमार में इस्तेमाल होने संबंधी साक्ष्य मिले हैं
अपराध में संलिप्त अब तक 7000 से अधिक सिम कार्ड और 590 मोबाइल की पहचान हुई है, सभी को विच्छेदन करने की प्रक्रिया की गई है
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत लगातार कार्यवाही जारी है म्यूल अकाउंट से संबंधित प्रकरण में थाना सिविल लाइन रायपुर के अपराध क्रमांक 44/25 एवं 129/25, सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 45/25 धारा-317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) भारतीय न्याय संहिता की विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा की जा रही है। विवेचना क्रम में अपराध में संलिप्त म्यूल बैंक अकाउंट में पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी संबंधित सिम सेवा प्रदाता कंपनी से प्राप्त की गई। प्राप्त जानकारी के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अपराध में संलिप्त पाए जाने पर सिम कार्ड विक्रेता, सिम POS एजेंट, संवर्धक को राजस्थान, मध्यप्रदेश, रायपुर, दुर्ग, धमतरी से गिरफ्तार किया गया है। अपराध का तरीका- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि नया सिम लेने/सिम पोर्ट कराने वाले ग्राहकों का डबल थंब स्कैन/आई ब्लिंक कर ई केवाईसी के माध्यम से सिम चालू करते थे। तथा जिस कस्टमर के पास आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी होती थी उसका विवरण स्वयं ही वेरीफाई कर डी केवाईसी के माध्यम से अतिरिक्त सिम चालू करते थे। इन फर्जी सिम को म्यूल अकाउंट के ब्रोकर/संवर्धक/संचालकों को बेचते थे जिन्हें पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार 👇👇👇
1 नितेश कुमार शर्मा पिता कमलेश कुमार शर्मा उम्र 26 वर्ष पता बागौर बहमोरी, तहसील नागौती, जिला करौली, राजस्थान
2 पीयूष पांडे पिता तिलक राज पांडे उम्र 28 वर्ष पता वार्ड नंबर 9, कोनिया, सतना, मध्यप्रदेश
3 हरविंदर भाटिया पिता जिन्दर पाल भाटिया उम्र 37 वर्ष पता वार्ड नंबर 25, संतरा बाड़ी, दुर्ग
4 दिलावर सिंह संधू पिता जगजीत सिंह संधू उम्र 23 वर्ष पता हाउसिंह बोर्ड आई.ई. भिलाई, दुर्ग
5 उदय राम यदु पिता कार्तिक राम यदु उम्र 31 वर्ष पता श्री राम नगर, न्यू चंगोराभाठा, डी.डी.नगर, रायपुर
6 आशीष कलवानी पिता रमेश लाल कलवानी, उम्र 30 वर्ष पता खोखोपारा, पुरानी बस्ती, रायपुर
7 चंदन कुमार सिंह पिता श्री अजीत सिंह उम्र 25 वर्ष पता रामेश्वर नगर, भनपुरी, रायपुर
8 सचिन गिरी पिता रूपेश गिरी उम्र 21 वर्ष पता आदर्श नगर, झंडा चौक, मोवा, रायपुर
9 वैभव साहू पिता सुरेश कुमार साहू उम्र 25 वर्ष पता सुभाष नगर, कसारीडीह, दुर्ग
10 सूरज मारकण्डे पिता धर्मेन्द्र मारकण्डे उम्र 20 वर्ष, पता मिनीमाता वार्ड कचना, कुरूद, धमतरी
11 अतहर नवाज पिता फजल अली उम्र 38 वर्ष पता ओल्ड धमतरी रोड, मठपुरैना रायपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
