
जांजगीर,,,, जांजगीर पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा कांड में फरार आरोपी मोहन अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा! पूर्व में तीन आरोपी सुजल शर्मा, विक्कु मित्तल व सौरभ अग्रवाल को पकड़ा जा चुका है! कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई!
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है! इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं CSP जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में दिनांक 01.06.25 को थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी सुजल उर्फ अनुराग शर्मा निवासी राम मंदिर रोड सक्ती हा.मु. नैला रोड नेताजी चौक जांजगीर को आईपीएल क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा था! जिसको पूछताछ करने पर आरोपी विक्कु मित्तल निवासी मारुती विहार चाम्पा एवं आरोपी सौरभ अग्रवाल निवासी बुधवारी बाजार सक्ती को भी प्रकरण में शामिल होना पाए जाने से अभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर दिनांक 02.06.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है!
प्रकरण में शामिल आरोपी मोहन अग्रवाल निवासी हटरी चौक शक्ति थाना शक्ति जो घटना दिनांक से फरार था! जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा, जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया!
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
