
बिलासपुर-तखतपुर,,,, क्षेत्र के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और तेवर ग्रुप के सरगना राहुल धुरी उर्फ गोलू को तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है! गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे नगर में जुलूस की शक्ल में घुमाया, ताकि आम जनता में यह संदेश जाए कि गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी! 6 संगीन अपराधों का आरोपी है! हिस्ट्रीशीटर राहुल 21 वर्षीय आरोपी राहुल धुरी, निवासी धुरी पारा, देवांगन मोहल्ला, तखतपुर, के खिलाफ छेड़छाड़, चाकूबाजी, बलवा, धमकी और मारपीट जैसे 6 आपराधिक प्रकरण थाने में दर्ज हैं! वह लंबे समय से फरार चल रहा था! और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बार-बार अपने ठिकाने बदलता रहा! राहुल धुरी ‘तेवर ग्रुप’ नाम से एक गैंग चलाता था! इस ग्रुप के जरिए वह लोगों से मारपीट, वसूली और दहशत फैलाने जैसे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा! पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल और उसके साथी क्षेत्र में गुंडागर्दी फैलाकर स्थानीय निवासियों को परेशान कर रहे थे! कुछ दिन पहले राहुल धुरी बिलासपुर में बाइक से गिरने के कारण पैर में गंभीर चोट लगने से अपने मामा के घर ग्राम अमोराकापा (जिला मुंगेली) में इलाज करवा रहा था! गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम रवाना की और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया! इस गिरफ्तारी को एसपी रजनेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अंजाम दिया गया! उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है! कि अपने क्षेत्र के गंभीर अपराधियों व फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करें! इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अचर्ना झा और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में तखतपुर पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की! थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने गिरफ्तारी के बाद स्पष्ट कहा, “तखतपुर में अब गुंडागर्दी नहीं चलेगी! जो भी अवैध कार्यों में संलिप्त मिलेगा, उसे जेल भेजा जाएगा!” उन्होंने क्षेत्र के बदमाशों को भी चेतावनी दी कि कानून से बचने का कोई रास्ता नहीं है! इस कार्रवाई में तखतपुर थाना पुलिस की सजगता और सूझबूझ की सराहना की जा रही है! स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्यवाही को क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है!!!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
