
बिलासपुर,,, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को जान से मारने की धमकी मिली है! फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा है! कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो बेटी को उठा ले जाऊंगा! पूर्व विधायक ने घटना की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराई है!
मिली जानकारी के अनुसार आसमा सिटी निवासी शैलेश पांडे बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक रहे है! आज बुधवार की दोपहर 11.45 बजे उनकी पत्नी ऋतु पाण्डेय के मोबाइल के एक अनजान नंबर से फोन आया और बोला कि शैलेश पांडे से बात कराओ! शैलेश पांडे ने जब उक्त युवक से मोबाइल में बात की तो उसने सीधे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि 20 लाख रुपए दो नहीं तो सहकारिता की उप पंजीयक मंजू पांडेय की बेटी को उठा कर ले जाऊंगा!इतना सुनते ही पूर्व विधायक ने उससे कहा भी कि आप पूर्व विधायक को फोन लगाए हो! तब भी फोन करने वाले ने धमकी देकर अश्लील गाली गलौच और धमकी देने लगा!इसके बाद विधायक ने सीधे एसएसपी को घटना की सूचना दी! और उसके बाद सकरी टीआई प्रदीप आर्या के पास जाकर घटना की पूरी जानकारी दी! पूर्व विधायक शैलेश पांडे की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने धारा 296,351(2) के तहतअपराध कायम कर लिया है!
सहकारिता उप पंजीयक की बेटी को उठाने की धमकी,लेकिन फोन पूर्व विधायक को
इस मामले को लेकर खुद पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने आश्चर्य व्यक्त किया है! कि मंजू पांडेय की बेटी को उठाने की धमकी देने वाले ने मेरी पत्नी को फोन करके मेरे से बात की और उसके बाद सहकारिता की उप पंजीयक की बेटी को उठाने की बात कही!
आखिर कौन है वह धमकी देने वाला
पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आखिर कौन है! जिसमे कांग्रेस के बड़े नेता और शहर के पूर्व विधायक को जान से मारने की धमकी के साथ 20 लाख की फिरौती की मांग की है!
राजनीतिक मामलों में गरमाया माहौल
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को मिली जान से मारने की धमकी और 20 लाख की फिरौती मांगने के बाद मामला काफी गरमा गया है! जिसकी चर्चा जोरों से हो रही है!राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अफवाहें फैल रही है!
सकरी टीआई जांच में जुटी
सकरी टीआई प्रदीप आर्या ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है! पुलिस का कहना है! कि आरोपी की खोजबीन की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
