
बिलासपुर,,,, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बुधवार को रतनपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया! इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और डीएसपी भारती मरकाम भी उपस्थित रहीं! निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट वर्दीधारी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया!


निरीक्षण के दौरान मर्ग डायरी, गुण्डा रजिस्टर, बदमाश रजिस्टर सहित थाने के अन्य अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया! श्री सिंह ने तकनीकी दक्षता पर ज़ोर देते हुए सभी विवेचकों को ई-साक्ष्य, ई-समन, IO मितान, NET GRID जैसे अत्याधुनिक पुलिसिंग टूल्स का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दिलवाया। इसके अलावा आई गॉट कर्मयोगी और क्राइम मेक जैसे प्लेटफॉर्म्स की भी जानकारी दी गई।

CCTNS कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने थाने में ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। साथ ही बीट प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन की भी समीक्षा की गई। बीट प्रभारी आरक्षकों से A और B नोट बुक की जांच की गई और बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।

निरीक्षण के बाद ग्राम बेलतरा का दौरा कर एसएसपी सिंह ने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सरपंचों के साथ संवाद किया। बैठक में ग्रामवासियों ने पुलिस से नियमित पेट्रोलिंग और शराब के अवैध व्यापार पर सख्त कार्यवाही की माँग रखी। गांववासियों ने बीट प्रभारी पवन सिंह और आरक्षक सुदर्शन मरकाम के कार्य की सराहना की, जिस पर एसएसपी ने दोनों को प्रशंसा पत्र और शाबाशी प्रदान की।
अंत में एसएसपी ने रतनपुर थाना प्रभारी नरेश चौहान की थाने की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड मेन्टेनेंस और बीट प्रणाली की कुशलता के लिए विशेष रूप से सराहना की।
यह निरीक्षण न केवल प्रशासनिक समीक्षा रहा, बल्कि तकनीकी दक्षता, जनसंपर्क और ज़मीनी हकीकत को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुआ
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
