
बिलासपुर,,,, सरकार बदल गई पर गायों के हालात नही बदले मवेशी अब भी सड़को पर दिख रहे है!
इसके चलते कभी वाहनों से टकराकर मवेशियों की जान जा रही तो कही आम राहगीर हताहत हो हॉस्पिटल पहुँच रहे या उनकी मौते हो रही! हाईकोर्ट भी मवेशियों के उचित प्रबन्धन के लिए फटकार लगा चेतावनी तक दे चुका फिर भी हालात जस की तस है!
न नरवा, गरुआ, घुरुआ बारी के दावे वाली सरकार मवेशियों को सड़क से हटवा सकी, और न हिदुत्व और गौ माता के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार!
इन तस्वीरों में आप खुद देखिये कैसे मोपका- छठघाट रोड पर शहरी गोठान जाने वाले तिराहे के ठीक सामने गायें सड़क को घेरकर झुंड के झुंड खड़ी है! इसके चलते भारी वाहन चालकों को गाड़ी रोक उतरकर मवेशियों को हकालना पड़ रहा!
ये दूसरी तस्वीर राजकिशोर नगर शनिमंदिर के सामने तोरवा पुल के मोड़ के पास की है! अब इसे भी देखिये…
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने हाल ही में टीएल मीटिंग में भी विभागों को आपस मे समन्वय बना सड़को को मवेशी मुक्त करने निर्देश दिया… पर नजारा सामने है! कुल मिलाकर सड़को पर पसरे मवेशी प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गए है…?
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
