
जांजगीर,,, नैला रोड स्थित SBI बैंक में 13 जून की रात शटर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया! सायबर टीम जांजगीर की सक्रिय जांच से आरोपी विजय यादव और एक विधि से संघर्षरत बालक को कोरबा से गिरफ्तार किया गया! आरोपियों से मोटरसाइकिल बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया!
मामले का विवरण इस प्रकार है कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा नैला प्रबंधक द्वारा दिनांक 13.06.25 को कार्यालयनी समय बाद बैंक को बंद करने के बाद अपने घर चला गया था, दो दिन अवकाश होने पर दिनांक 16.06.25 को बैंक आया तो देखा कि बैंक के नीचे का ग्रिल, शटर का ताला एंव ऊपर का ग्रिल का शटर का ताला टूटा हुआ था, कुछ सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। रकम की चोरी नही हुई थी चोरी का प्रयास हुआ था, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 553/2025 धारा 33 (4), 305 (ए), 62,3 (5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया।
बैंक सेंधमारी की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में सायबर टीम द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरा का बारीकी से अवलोकन पर अज्ञात दो आरोपी घटना करते दिखे तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर CSP जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में कोरबा टाउन से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी विजय यादव द्वारा अपने साथी एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ दिनांक 13.06.25 के रात्रि में मोटर सायकल से चोरी करने के नियत से जांजगीर आना और बैंक के शटर के ताला को तोड़कर बैंक अंदर जाकर चोरी के लिये रकम ढुढना जो रकम नहीं मिलने से वापस घर कोरबा आ जाना जुर्म स्वीकार किए जाने से घटना में प्रयुक्त मो.सा. को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, एवं प्रकरण में शामिल विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जांजगीर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. सहबाज खान, गिरीस कश्यप, प्रदीप दुबे, माखन साहू, श्रीकांत सिंह थाना जांजगीर से आर ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।
आरोपी 👇👇
विजय यादव पिता शिवराज यादव उम्र 24 वर्ष निवासी धनवार पारा कोरबा -थाना कोरबा जिला कोरबा*
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.26करोड़ की चोरी की अफवाह निकली झूठी, तीन बाल अपचारी पकड़ाए, चोरी का सामान बरामद…
Uncategorized2026.07.25नागलोक फर्जी मुआवजा कांड से मचा हड़कंप! अदालत से धोखाधड़ी के आरोपों पर अफसरों की भागदौड़ तेज, तहसील से कमिश्नर दफ्तर तक बैठकों का दौर, जिम्मेदारी तय करने की कवायद शुरू…
Uncategorized2026.07.25किरायेदार की जानकारी छिपाना पड़ा भारी! चार बाहरी लोगों को बिना सत्यापन रखा किराये पर, मकान मालिक पर FIR दर्ज; पुलिस की दो टूक चेतावनी—अब नियम तोड़े तो होगी सख्त कानूनी कार्रवाई….
Uncategorized2026.07.25“नेहरू नगर में 5 करोड़ की चोरी का हल्ला! कारोबारी तीर्थ यात्रा पर, पुलिस बोली—दंपती लौटेंगे तब खुलेगा असली राज…
