
बिलासपुर,,, ग्राम जलसो में चोरी-छिपे अवैध शराब बेच रहे उमेश वर्मा को कोनी पुलिस ने धर दबोचा! आरोपी के कब्जे से 25 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर, राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर अवैध शराब/गांजा बिक्री करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कोनी निरी. राहुल तिवारी द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण करते हुये पतासाजी कर मुखबीरों से सम्पर्क किया जा रहा था कि दिनांक 09/07/25 के 06/45 में मुखबीर से सूचना मिला कि उमेश वर्मा नामक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर टीम तैयार कर मौके पर भेजा गया जिनके द्वारा रेड कार्यवाही कर उमेश वर्मा को पकड़ा गया जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर मकान में छिपा कर रखे एक हरे रंग का 5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जैरीकैन में भरा हुआ 5 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, एक पीले रंग का 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरीकेन में भरा हुआ 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, दो अलग-अलग सफेद रंग का ढाई लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में भरा हुआ 5 लीटर कच्ची महुआ शराब कूल 25 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब मिला जिसका अनुमानित कीमत 5000 रु है! जिसे जप्त कर आरोपी उमेश वर्मा पिता राजकुमार वर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम भूरिभाटा थाना कोनी जिला बिलासपुर को आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है
आरोपी
1 उमेश वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 32 साल निवासी ग्राम जलसों भूरी भाटा थाना कोनी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.20तौसिफ खान पर बीजेपी का ‘अनुशासन डंडा’ चला, प्रदेश मंत्री की कुर्सी गई, अब प्राथमिक सदस्यता भी राडार पर! अदालत में लंबित मामलों से पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला, 7 दिन में सफाई दो वरना पार्टी से भी ‘राम-राम’…
Uncategorized2026.09.20ई है RTO दफ्तर तू देख बबुआ, बरामदे में फाइलों की ‘खरही’, सीढ़ियों पर रिकॉर्ड के बोरे और सुरक्षा भगवान भरोसे, फाइल गायब हो, दस्तावेज निकले या फर्जीवाड़ा हो जाए तो RTO साहब बताएंगे, इन सरकारी कागजों का ‘माई-बाप’ आखिर कौन?
Uncategorized2026.09.20चंदे की ‘दादागिरी’ पर व्यापारियों का बिगड़ा मूड, CAT-चेंबर ने ठोकी ताल, 23 सितंबर को बाजार बंद का ऐलान, दो टूक बोले चंदा देंगे तो अपनी मर्जी से, धमकी-धौंस के आगे अब व्यापारी नहीं झुकेंगे…
Uncategorized2026.09.19व्यापार विहार के सागर ट्रेडर्स ,नरेश ट्रेडर्स के बाद अब माधव ट्रेडर्स में नकली माल सप्लाई करने का आरोप, पहले भी छापा, सामान का सेम्पल जब्त, जांच रिपोर्ट अब तक गायब—अब माधव ट्रेडर्स पर कार्रवाई के बाद सवाल, आखिर नकली माल का खेल रुकेगा कब और रिपोर्ट आएगी कब?
