
जांजगीर,,, जिले के आदतन जुआड़ी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर को थाना अकलतरा पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की। शराब के नशे में गाली-गलौच कर फरार आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर SC/ST एक्ट व धारा 296 BNS के तहत जेल भेजा। पूछताछ में जुर्म स्वीकारा।
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी आशीष सिंह उर्फ अस्सू ठाकुर निवासी कोटमीसोनार जो थाना अकलतरा क्षेत्र का आदतन जुआड़ी है जिसके द्वारा दिनांक 03.07.25 को प्रार्थी बबलू केसर निवासी ग्राम कोटमीसोनार को शराब के नशे में बिना वजह के अश्लील गाली गलौच किया था, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 297/2025 धारा 296 BNS (द),(ध) SC/ST Act के कायम कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी घटना घटित कर फरार था जिसका थाना अकलतरा पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी कड़ी में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग दर्शन में तथा SDOP श्री प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबध में पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पेश उपरांत जिला जेल दाखिल किया जा चुका है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में SDOP प्रदीप सोरी के नेतृत्व में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, उप निरीक्षक बी एल कोसरिया, आरक्षक गौकरण राय, सोमेश शर्मा का योगदान सराहनीय रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
