
बिलासपुर,,, कांग्रेसी राज में खुलेआम गुंडागर्दी करने वाले कांग्रेसी नेताओं के सत्ता बदलते ही बुरे दिन शुरू हो गए हैं जहां एक तरफ बिलासपुर में कांग्रेसी नेताओं की गुंडा फाइल खुलना शुरू हो गई है और कांग्रेसी नेता अकबर खान को पुलिस ने अपने ही घर में बुर्का पहनकर छिपे अकबर खान को सलाखों के पीछे भेज दिया है तो अभी तैयब हुसैन की तलाश सरगर्मी से की जा रही है!
वहीं दूसरी तरफ जिला सहकारी बैंक के प्रबंधक की आत्महत्या मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले नवाज खान की तलाश में पुलिस जुटी हुई है नवाज खान ने नोटिस मिलने पर सुबह थाने आने की बात कही थी लेकिन सुबह अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया है

पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र बघेल के करीबी नवाज खान की डोंगरगढ़ पुलिस तलाश कर रही है डोंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि छिपा सोसायटी के प्रबंधक ने बीते दिनों आत्महत्या कर ली थी आत्महत्या का कारण धान का उठाव और लगभग 28 लाख रुपए की आर्थिक गड़बड़ी भी थी
जिसको लेकर डोंगरगढ़ पुलिस ने तत्कालीन सेवा सरकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान को नोटिस जारी किया गया था जिस पर नवाज खान ने कहा कि सुबह 11:00 बजे आ रहा हूं लेकिन आज सुबह 10:00 बजे के बाद से नवाज का मोबाइल बंद है और वह कहीं फरार है नवाज खान को कथन के लिए हमें बुलाया जा रहा था लेकिन नवाज थाने नहीं पहुंचे फिलहाल पुलिस नवाज खान की तलाश कर रही है
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
