
जूना बिलासपुर में रहने वाले कथित कांग्रेसी नेता सूर्या कश्यप ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट किया है, जिससे नाराज हिंदूवादी संगठनो से जुड़े लोगों ने उसके खिलाफ सिविल लाइन खाने में एफआईआर दर्ज कराया है।

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म और भारतीय जनता पार्टी को टारगेट कर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की शिकायत हिंदूवादी संगठनों ने सिविल लाइन थाने में की है, जिनका आरोप है कि जूना बिलासपुर निवासी सूर्या कश्यप द्वारा सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री को भगवान श्री राम और गृह मंत्री अमित शाह को लक्ष्मण के रूप में दर्शाया गया है, जिनके बीच माता सीता के स्थान पर एक नग्न स्त्री का चित्रण किया गया है। इस चित्र का इस्तेमाल मणिपुर की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी को टारगेट करते हुए किया गया है लेकिन इसमें जिस तरह से प्रतीक रूप में राम लक्ष्मण सीता का इस्तेमाल किया गया है इससे हिंदूवादी भड़क गए। उन्होंने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि सूर्या कश्यप द्वारा इससे पहले भी हिंदू धर्म को टारगेट करते हुए इसी तरह के कई आपत्तिजनक पोस्ट किए गए हैं। उसका इरादा ही अपनी राजनीतिक पार्टी के समर्थन में भाजपा और हिंदू भावनाओं को आहत करना है। रविवार की रात भाजपा नेता धनंजय गोस्वामी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराया।

धनंजय गिरी गोस्वामी भाजपा नेता इसकी शिकायत लेकर मुकेश सिंह परिहार, प्रिंस वर्मा, अभिषेक सिंह, अभिषेक गौतम, रवि कश्यप, भोला साहू, अरुण कश्यप, राजा पांडे और अन्य लोग रविवार को ही सिविल लाइन थाने पहुंचे थे लेकिन योगी आदित्यनाथ की सभा में व्यस्त होने के कारण थाने में प्रभारी उपलब्ध नहीं थे, इसलिए एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी, जिसे धनंजय गोस्वामी ने पूरा करते हुए ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…

