
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ में बेकाबू हो रहे ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित इस याचिका को शीर्ष अदालत ने अन्य संबंधित मामलों के साथ जोड़कर अपने पास ट्रांसफर कर लिया है! इस फैसले को ऑनलाइन सट्टा, खासकर बहुचर्चित महादेव सट्टा एप पर नकेल कसने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है!
राज्य में पिछले कुछ समय से ऑनलाइन सट्टा, खासकर महादेव सट्टा एप, आपराधिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है! जनहित याचिका में यह दावा किया गया था! कि छत्तीसगढ़ में सक्रिय कई ऑनलाइन सट्टा एप राज्य के जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं! इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है! याचिका में बताया गया कि इन एप्स के जरिए करोड़ों रुपये का सट्टा राज्य और देश के विभिन्न राज्यों में चल रहा है! जिसकी चपेट में आकर कई लोग बर्बाद हो चुके हैं! लेकिन न तो इन पर प्रतिबंध लग पा रहा है! और न ही इन्हें संचालित करने वालों पर पुख्ता कार्रवाई हो पा रही है!
हाईकोर्ट ने सरकार और सीबीआई से मांगा था जवाब..
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान न्यायालय ने राज्य शासन, केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई और गृह सचिव को नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा था! याचिकाकर्ता ने अदालत के समक्ष यह भी दलील दी थी! कि इन ऑनलाइन सट्टा एप्स के जरिए प्रदेश में आर्थिक, सामाजिक और नैतिक क्षरण हो रहा है! जो कि गंभीर चिंता का विषय है!
देशभर के मामलों के साथ होगी सुनवाई, कड़े एक्शन की उम्मीद..
इसी बीच, देश के अन्य हिस्सों में भी ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई थीं! सुप्रीम कोर्ट ने सभी संबंधित मामलों को एक साथ संज्ञान में लेते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित इस याचिका को भी अन्य याचिकाओं के साथ सुनने का निर्णय लिया है! सुप्रीम कोर्ट में इस मुद्दे पर होने वाली सुनवाई न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर में चल रहे ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई की दिशा तय करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है!शीर्ष अदालत में मामला पहुंचने के बाद, विशेष रूप से महादेव सट्टा एप जैसे बहुचर्चित मामलों में आने वाले समय में कड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है! यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट इस बड़े सिंडिकेट पर कैसे नकेल कसता है!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
