
00 हरेली पर्व पर उचभट्टी के शक्तिदाई मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था परिवार
00 गुरुवार रात 8 बजे हुआ हादसा, पुलिस और ग्रामीण कर रहे तलाश
बिलासपुर,,, न घटनाओं से सबक न गाइड लाइन का पालन नतीजतन उफनती तुंगन नाले के पुल पर करीब 3 फीट बह रहे पानी और खतरे को नजरअंदाज कर पुल पार करने की कोशिश में कार के तेज बहाव बहने से चीख पुकार मच गई! कार में सवार 9 में से 8 लोग तो किसी तरह जान बचाकर बाहर आ गए! लेकिन 3 साल का मासूम कार समेत बह गया!

मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला के पास तुंगन नाला पुल की है! बताया जा रहा कि खम्हरिया निवासी मोहनलाल साहू अपनी पत्नी, बच्चों और रिश्तेदारों के साथ गुरुवार को हरेली पर्व पर सीपत क्षेत्र के ग्राम उच्चभट्ठी के सिद्ध शक्ति पीठ शक्तिदाई मंदिर से दर्शन कर कार वापस लौट रहे थे! तब तक तुंगन नाले के पुल के ऊपर से लगभग तीन फीट पानी बह रहा था! खतरे को नजरअंदाज कर पुल पार करने की कोशिश में पानी के तेज बहाव में कार बह गई! कार में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 5 बच्चे थे! इनमें से 8 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली! लेकिन 3 वर्षीय तेजस साहू बह गया! देर रात तक पुलिस और ग्रामीणों ने खोजबीन में लगे रहे लेकिन बच्चे और कार का पता नही चला!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
