
बिलासपुर,,,, जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा करता एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है! जहां ग्राम केसला के किसान रवि प्रकाश कौशिक ने पुलिस पर रिश्वत मांगने और झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है! किसान का दावा है! कि खेत में दवा छिड़कते वक्त पुलिस ने उसकी बाइक जब्त कर ली और जब वह थाने अपनी बात रखने गया, तो टीआई उमेश साहू ने उसे नजरअंदाज करते हुए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की!!

पैसे नहीं देने पर आरक्षक बलराम विश्वकर्मा ने किसान को जबरन च्वाइस सेंटर ले जाकर उसके खाते से 10 हजार रुपये निकलवाए और बाद में जुए का झूठा केस दर्ज कर दिया गया!!!

शिकायत मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए आरक्षक बलराम को निलंबित कर दिया है! जबकि थाना प्रभारी उमेश साहू के खिलाफ डीएसपी स्तर पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं! एसएसपी का कहना है! कि आरोप गंभीर हैं! और प्रथम दृष्टया सही भी पाए गए हैं! दोषियों पर चाहे जो भी हो, बख्शा नहीं जाएगा!
इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली, जवाबदेही और विश्वसनीयता को कटघरे में खड़ा कर दिया है! किसान की पीड़ा ने पुलिस व्यवस्था की सच्चाई उजागर कर दी है! जिससे आम जनता का भरोसा डगमगाने लगा है! SSP की सख्त कार्रवाई फिलहाल राहत जरूर देती है! लेकिन इस घटना ने पुलिस सुधार की जरूरत को एक बार फिर सामने ला दिया है!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedSeptember 22, 2026चंदे पर छिड़ा जमीन का जंग, पेड़ कटा तो बढ़ा विवाद, मारपीट के बाद समिति ने खोला मोर्चा; बोली- चंदे का चोला पहनाकर जमीन का झगड़ा छिपाने की कोशिश, पूरा CCTV-अडियो दिखाओ और असली राज खोलो….
UncategorizedSeptember 22, 2026अमरकंटक रोड बना बर्थडे पार्टी का मंच! सड़क घेरकर जन्मदिन मनाना BJP नेता और साथियों को पड़ा भारी, BJYM जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे समेत कई पर FIR, वायरल वीडियो ने बढ़ाई फजीहत—अब पुलिस पूछ रही, सड़क किसकी और अनुमति किसकी?…
UncategorizedSeptember 22, 2026कोनी में चोरों का खेल हुआ फेल, रात के अंधेरे में ताला तोड़कर घर साफ करने निकले थे शातिर, पुलिस ने CCTV से दबोचा गिरोह, सोना-चांदी, बाइक, मोबाइल और नकदी समेत ₹4.81 लाख का माल बरामद, तीन जेल में और बाल अपचारी न्यायालय पहुंचा…
UncategorizedSeptember 21, 2026गतौरा में बिदर का ग़दर! ठाकुर देव की पूजा से पहले लाठी-डंडों से ‘महाभारत’, एक युवक की मौत, पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती… रात 11 बजे मचा बवाल, चीख-पुकार के बीच पुलिस ने 11 संदिग्धों को लिया हिरासत में…
