
बिलासपुर,,,, विकासखंड बिल्हा के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला जलसों इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रही है!लगातार बारिश और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भर गया है! विद्यालय का मैदान और आसपास का पूरा क्षेत्र तालाब में तब्दील हो चुका है!नतीजतन, बच्चों के लिए स्कूल पहुँचना कठिन हो गया है! वहीं शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है!

विद्यालय के चारों ओर पानी भर जाने के कारण कक्षाएं संचालित करना लगभग असंभव हो गया है! स्कूल भवन के अंदर तक पानी पहुंच चुका है! जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है!सबसे चिंताजनक बात यह है! कि जलजमाव के कारण परिसर में जहरीले जीव-जंतुओं, जैसे सांप और बिच्छू का डेरा बन गया है! इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता व्याप्त है! कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना फिलहाल बंद कर दिया है!!!

स्थानीय जनों की मांग:
ग्रामीणों और पालकों का कहना है! कि यह समस्या हर वर्ष बरसात के मौसम में सामने आती है! लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है! जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के पानी का बहाव रुक जाता है! और स्कूल परिसर में जमा हो जाता है! ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है! कि शीघ्र कार्रवाई करते हुए स्कूल परिसर की साफ-सफाई कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाई जाए!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.13साय आदिवासी हैं या बनवासी? बैज के सवाल से गरमाई सियासत, विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई नहीं देने पर भी घेरा, बोले—पहचान ही साफ नहीं तो आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे? कांग्रेस के बयान से प्रदेश की राजनीति में नया सियासी तड़का…
Uncategorized2026.09.13रेलवे का ऐसा सिस्टम कि मंत्री की चिट्ठी भी वेटिंग में, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अनुशंसा पहुंची रेलवे तक, मगर टिकट कन्फर्म हुआ नहीं, फिर सवाल वही V.V.I.P कोटा आखिर चलता किसके इशारे पर है?…
Uncategorized2026.09.13बेलटुकरी स्कूल में इंसानियत हुई बीमार, बुखार से परेशान छात्रा को इलाज की जगह थमा दी गंदी कुर्सी की सफाई, वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल का एक्शन, प्रधान पाठक भारती खांडे से तीन दिन में जवाब तलब…
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
