
बिलासपुर,,,,, छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ( रेरा) ने बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स के भूखंडों और मकानों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी किया है! यह कार्रवाई रियल एस्टेट अधिनियम के उल्लंघन पर की गई है! तय नियम के मुताबिक प्रमोटर को प्रोजेक्ट के आवंटियों से प्राप्त कुल रकम का कम से कम 70 प्रतिशत भाग एक अलग बैंक खाते में रखना होता है! ये राशि केवल निर्माण कार्य और भूमि की लागत के लिए उपयोग की जा सकती है! इस नियम का उद्देश्य घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा और धन के अनुचित उपयोग को रोकना है! प्राधिकरण ने लोविना कोर्ट्स के संचालक द्वारा इस नियम का उल्लंघन और वित्तीय पारदर्शिता में खामी पाए जाने पर लोविना कोर्ट के खरीद-फरोख्त, पंजीयन या लेन-देन पर रोक लगा दिया है! यह आदेश तब तक प्रभावी रहेगा जब तक संचालक द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर निर्धारित शर्तों की पूर्ति नहीं कर दी जाती! रेरा के इस सख्त कदम से अन्य डेवलपर्स तक एक बड़ा संदेश जाएगा!!!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
