Breaking
10 Sep 2026, Thu

खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…

बिलासपुर,,, साइबर वित्तीय अपराधों के खिलाफ बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है! पुलिस ने मामले में अलग-अलग जिलों और राज्यों से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से 50 साइबर अपराध संबंधी शिकायतें सामने आई हैं! इन शिकायतों में करीब 4 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी से संबंधित जानकारी मिली है! जिसकी विस्तृत जांच जारी है! मामले की शुरुआत एक संदिग्ध बैंक खाते से हुई… छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा में संचालित एक खाते में बड़ी मात्रा में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की… जांच में पता चला कि अजय फार्म हाउस के नाम से संचालित खाते में 18 मई से 12 जून 2026 के बीच महज 25 दिनों में 2 करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपये की संदिग्ध राशि का ट्रांजेक्शन हुआ…
पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, KYC दस्तावेज, मोबाइल नंबर, बैंकिंग डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की… इसके बाद आरोपियों के आपसी संपर्क और बैंक खातों में हुए लेन-देन के आधार पर एक-एक कर छह आरोपियों की भूमिका सामने आई…
पुलिस के मुताबिक आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराध से जुड़े लोगों को उपलब्ध कराते थे… इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाई जाती थी… और फिर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर की जाती थी। ऐसे खातों को म्यूल बैंक अकाउंट कहा जाता है! जांच में अजय कुमार सोनी द्वारा अजय फार्म हाउस के नाम से खाता खुलवाकर उसे अन्य लोगों को उपलब्ध कराने और इसके बदले कमीशन लेने की बात सामने आई .. वहीं अभिलाष डेनियल पर बैंक खाता उपलब्ध कराने के लिए संपर्क स्थापित कराने और 20 हजार रुपये कमीशन लेने की भूमिका सामने आई है!
भास्कर कश्यप ने भी बैंक खाता खुलवाकर उसे साइबर धोखाधड़ी से जुड़े लेन-देन के लिए उपलब्ध कराया… नरेन्द्र कुर्रे पर खाताधारकों और खाते की जरूरत रखने वाले लोगों के बीच संपर्क कराने तथा लेन-देन के आधार पर करीब 2.8 प्रतिशत कमीशन दिलाने की भूमिका सामने आई.   आशीष तिवारी ने खाता उपलब्ध कराया… जिसके बदले उसे 25 हजार रुपये कमीशन मिलने की जानकारी मिली है! वहीं देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन द्वारा उपलब्ध खातों में आवश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड कर उन्हें ऑनलाइन फ्रॉड की गतिविधियों में इस्तेमाल कराने की भूमिका सामने आई…
सबसे अहम बात यह है! कि जांच का दायरा कई राज्यों तक पहुंच गया है! अजय सोनी के खाते के खिलाफ चंडीगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में 21 शिकायतें मिली हैं! भास्कर कश्यप के खाते से जुड़ी 24 शिकायतें, नरेन्द्र कुर्रे के खाते से 2 शिकायतें और आशीष तिवारी के खाते से 3 शिकायतें सामने आई हैं!

6 आरोपी गिरफ्तार. 

  1. अजय कुमार सोनी पिता भागीरथी सोनी, उम्र 36 वर्ष, निवासी रामनगर टिकरीपारा, तखतपुर, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  2. अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू पिता सुभाष डेनियल, उम्र 49 वर्ष, निवासी पटेलपारा भथरी, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली (छ.ग.)
  3. भास्कर कश्यप पिता जोगेन्द्र कश्यप, उम्र 42 वर्ष, निवासी मकान नंबर EWS-60, दीनदयाल कॉलोनी मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
  4. नरेन्द्र कुर्रे पिता थनवार लाल कुर्रे, उम्र 35 वर्ष, निवासी बस्ती बाराद्वार, कमहा मोहल्ला, पुराना नौधा चौक के सामने, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती (छ.ग.)
  5. आशीष तिवारी पिता गिरजा शंकर तिवारी, उम्र 36 वर्ष, निवासी मकान नं. M-29, पंप हाउस कॉलोनी, थाना सीएसईबी चौक, जिला कोरबा (छ.ग.)
  6. देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन पिता कुंदन कुमार दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी मकान नंबर 2/32, गिट्टी खदान रोड, कटोरा तालाब रोड, थाना सिविल लाइन, जिला रायपुर (छ.ग.) 03-26 press.pdf

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed