Mon. Oct 26th, 2026

शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?

जांजगीर-चांपा,,,, पड़ोसी जिले जांजगीर चापा के चापा थाने में कष्टोरियल डेथ की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया… पुलिस मृतक मेहंदी पारा निवासी शिव सहिस की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाने और डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित की बात कह रही है! तो वही परिजनों और मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर शिव के साथ बेहरहमी पूर्वक मारपीट का आरोप लगाते हुए… मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है!
मिली जानकारी के मुताबिक शिव सहिस को देर रात शराब के एक प्रकरण पर पुलिस थाने लेकर आई थी… सुबह करीब 7 बजे तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया… जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया… ऐसा पुलिस का कहना है! वहीं परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक से मारपीट का आरोप लगाते हुए… थाने और अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया है! भीड़ के आक्रोश को देखते हुए… स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस और थानों से बल बुलाना पड़ा…
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है! कि उसके साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट की गई है! जिसके कारण इसकी मौत हुई है! अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा… कि आखिर मृतक शिव की मौत किन परिस्थितियों में और किन कारणों से हुई है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed