Mon. Oct 26th, 2026

जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…

बिलासपुर,,,,  के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में जूडयो स्टूडियो से हुई 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। लाखों की चोरी के बाद पूरी नगदी बरामद होना पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।
दरअसल, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जूडयो स्टूडियो में 4 लाख 80 हजार रुपए की चोरी की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों से जुड़े सुराग जुटाने शुरू किए… पुलिस ने स्टूडियो से जुड़े लोगों, आसपास की गतिविधियों और उपलब्ध सुरागों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिले अहम इनपुट के आधार पर पुलिस दो संदिग्धों तक पहुंची। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान चोरी की वारदात से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पूरी 4 लाख 80 हजार रुपए की नगद रकम बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है!


फिलहाल पुलिस आरोपियों से आगे पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की वारदात की योजना कैसे बनाई गई थी और क्या इस मामले में आरोपियों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था।



जूडयो स्टूडियो में हुई लाखों की चोरी का खुलासा करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने न सिर्फ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी की पूरी रकम भी बरामद कर ली है। अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि वारदात के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed