
बिलासपुर,,,, साढ़े 17 करोड़ के फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड के रखड़ियाने के बाद करीब डेढ़ माह से ठप्प नकल शाखा का पट तो आंशिक रूप से खुल गया…. पर आमजन और अधिवक्ताओ के लिए नही क्योकि ये तो शाम 5 बजे के बाद खुल रहा,,, फिर किनके लिए आप खुद समझ सकते है…! ये तस्वीरें न्यायधानी के तहसील कार्यालय के पीछे हाईटेक रिकॉर्ड रूम के नकल शाखा का है! आप खुद देखिये कैसे अंधेरा होने के बाद बुधवार शाम पौने 7 बजे तक नकल शाखा का दरवाजा खुला है! और कैसे भीड़ उमड़ी है! पूछने पर पता चला…. कि आधुनिक अभिलेखागार का दरवाजा सोमवार से शाम 5 बजे के बाद से खुल रहा है! अभी एक शिक्षक को मौखिक जिम्मेदारी दी गई है! अभी तक किसी को प्रभार नही दिया गया है! अब सवाल यह उठ रहा…. कि किसी को कोई प्रभार नही…. ऐसे में यदि कोई गोपनीय दस्तावेज गायब कर दे तो क्या होगा… इससे पहले भी भोंदू कांड भी न्यायधानी में हो चुका है!
…000…
एक दो दिन पहले ही तहसील के आधुनिक अभिलेखागार को खोला गया है! यहां के लिए स्टाफ तय कर लिया गया है! एक- दो दिन में काम सम्हल जाएगा… तो पहले पेंडेंसी क्लियर कराया जाएगा… दलालों के लिए अभिलेखागार खोलने का आरोप पूर्णतया गलत है!
चन्द्र प्रकाश साहू तहसीलदार, बिलासपुर….
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
