Breaking
11 Sep 2026, Fri

सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…

बिलासपुर,,, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी में छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की हैं! पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है! जब्त नशीली दवाओं की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है!
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं डीआईजी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू और सीपत थाना पुलिस की टीम लगातार नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर नजर रख रही थी… इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम गुड़ी निवासी उग्रसेन लोनिया अपने बेटे मुकेश लोनिया और रिश्तेदार परमेश्वर लोनिया उर्फ कोंदा के साथ मिलकर दूसरे प्रांत से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल और टैबलेट लाकर बिक्री करने की तैयारी में है!
सूचना के आधार पर पुलिस ने उग्रसेन लोनिया के घर पर दबिश दी… तलाशी के दौरान प्रॉक्सिको स्पास कैप्सूल और अल्प्राविन टैबलेट कुल 4750 नग बरामद किए गए… इनका कुल वजन 2495.64 ग्राम बताया गया है! पुलिस का कहना है! कि आरोपियों के पास इन दवाओं को रखने या बेचने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा डॉक्टर की पर्ची नहीं मिली…
पुलिस ने उग्रसेन लोनिया उम्र 60 वर्ष, मुकेश कुमार लोनिया उम्र 30 वर्ष और परमेश्वर लोनिया उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया है! तीनों के खिलाफ धारा 21(सी), 22(सी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है!
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मुकेश लोनिया पूर्व में भी नारकोटिक्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार हो चुका है! अब पुलिस नशीली दवाओं की सप्लाई चेन और इनके पीछे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है! साथ ही आरोपियों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की भी जांच की जा रही है!

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed