Thu. Nov 26th, 2026

सड्डू में ताश के विवाद ने ली जान, अर्जुन बैरागी गिरफ्तार, दो भाई फरार – छत से गिराया सीमेंट पोल, बना मौत का वार…

रायपुर,,, थाना विधानसभा क्षेत्र के सड्डू स्थित बैरागी डेरा में ताश खेलने के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई! आरोपी अर्जुन बैरागी को कुछ घंटों में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो भाई फरार हैं। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रार्थी भागचंद चंदवानी ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कटोरा तालाब रायपुर में रहता है। प्रार्थी का पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा विगत 01 वर्ष से बैरागीडेरा सड्डू में अपनी मंुह बोली बहन के मकान में रहता है तथा उसी का फैंसी सामान खिलौना बिक्री करने का काम करता है। दिनांक 25.07.2025 को रात्रि करीबन 12ः30 बजे प्रार्थी को मोबाईल फोन के माध्यम सेे सूचना प्राप्त हुई कि उसके पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा के साथ अर्जुन बैरागी व उसके भाई डाडो तथा साहिल तीनों मिलकर मारपीट किये है। जिस पर प्रार्थी बैरागीडेरा सड्डू जाकर पता किया तो उसे जानकारी प्राप्त हुई कि 7-8 दिन पूर्व बैरागीडेरा सड्डू में उसके पुत्र देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा और अर्जुन बैरागी के मध्य ताश पत्ती खेलने की बात की विवाद को लेकर अर्जुन बैरागी ने देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा के साथ मारपीट किया था, कि दिनांक 24.07.2025 की रात्रि करीबन 11ः00 बजे गौरा चौरा में देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा शराब के नशे में खड़ा था उसी समय अर्जुन बैरागी जो शराब पिया हुआ था वहां आया तब देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा ने उसे तुमने मुझे मारा था कहकर गाली गलौच करने लगा तो अर्जुन बैरागी अपने कमर से चाकू निकाला और देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा को चाकू से मारा जिससे उसके हाथ में चोट लगा उसी समय अर्जुन बैरागी का भाई डाडो एवं साहिल भी आये और उन दोनों ने भी देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा को हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा तीनों अपने घर भाग गये तब देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा अपने घर जाकर हॉकी स्टीक लेकर अर्जुन बैरागी के घर की ओर गया तो अर्जुन बैरागी अपने घर के पहले मंजिल से देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा को तेरे को आज जान से खत्म कर दूंगा कहकर सिमेंट पोल का आधा हिस्सा छत से उसके सिर में गिरा दिया, जिससे देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा के सिर में चोट आने से वह गिरकर बेहोश हो गया। जिसे उपचार हेतु अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान देवेन्द्र कुमार चंदवानी उर्फ राजा की मृत्यु हो गई, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 365/25 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।हत्या की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा श्री वीरेन्द्र चतुर्वेदी, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपियों के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही कर घटना के चंद घंटो के भीतर आरोपी अर्जुन बैरागी को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह एवं मृतक एक ही मोहल्ले के निवासी है जो आसपास रहते है तथा एक -दूसरे से परिचित होने के साथ ही दिनांक घटना को वह अपने भाईयों के साथ मिलकर हत्या की उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। जिस पर आरोपी अर्जुन बैरागी को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण मंे संलिप्त अन्य 02 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी – 👇

अर्जुन बैरागी पिता गोकुल बैरागी उम्र 24 साल निवासी सड्डू कैपिटल सिटी बैरागी डेरा बी एस यू पी थाना विधानसभा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक शिवेन्द्र सिंह राजपूत थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, प्र.आर. पुष्पराज परिहार, आर. धनंजय गोस्वामी, अनिल राजपूत, गौरीशंकर साहू तथा थाना विधानसभा से सउनि. विष्णु प्रसाद वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed