
बिलासपुर,,, सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत झलमला गांव में हरेली पर्व के दिन बड़ा हादसा हो गया। खम्हरिया गांव निवासी मोहनलाल साहू अपने परिवार सहित उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन करने गए थे। लौटते समय तुंगन नाले में तेज बहाव के कारण उनकी कार पुल पार करते वक्त अनियंत्रित होकर बह गई।

कार में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें चार वयस्क और पांच बच्चे शामिल थे। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से 8 लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन 3 साल का मासूम तेजस बहते पानी में लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कार को उसी शाम बरामद कर लिया गया, लेकिन तेजस का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
24 घंटे से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन मासूम के न मिलने से परिजनों में गहरा दुख और तनाव है। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन जारी है और हर संभावित स्थान की जांच की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
