
बिलासपुर,,,, जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट की चपेट में आकर एक रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कस्तूरबा नगर निवासी प्रो. आलोक दीक्षित के घर में लगातार बारिश के चलते पानी भर गया था। इसी दौरान लाइट गुल हो जाने पर वे इन्वर्टर का स्विच निकालने नीचे उतरे, जहां करंट की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पास ही स्थित नाले से जलभराव की स्थिति बनी, जिसकी जानकारी पहले ही निगम अधिकारियों और पार्षद को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। समय रहते नाले की सफाई होती या पानी निकासी की व्यवस्था की जाती, तो यह हादसा टल सकता था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.11सीपत में नशे का ‘फैमिली कारोबार’! पिता-बेटा और रिश्तेदार मिलकर चला रहे थे नशीली दवाओं का धंधा, घर से 4750 कैप्सूल-टैबलेट बरामद, 20 लाख का माल जब्त… पुलिस ने तीनों को दबोचा, अब सप्लाई चेन की बारी…
Uncategorized2026.09.11कानून की पढ़ाई, कैंपस में ‘कानून व्यवस्था’ फेल, जूनियर ने प्रदर्शन से किया इनकार तो सीनियरों ने कर दी धुनाई, वीडियो वायरल… सरकंडा थाने में केस दर्ज, अब पुलिस खोज रही ‘कानून के इन भावी रखवालों’ को…
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
