
बिलासपुर,,, शहर में पीछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जानजीवन को बुरी तरीके से प्राभावित किया है! निचले इलाकों के साथ ही पास के कालोनियों में भी जल जमाव की समस्या है!


वहि दूसरी ओर शहर के बीच में स्थित एक ऐसा सरकारी स्कूल है! जहा बारिश की बुंदे टपकते ही छुट्टी की घंटी बज जाती है! इस स्कूल का नाम शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंधवापरा है!

आज सुबह जब न्यूज बास्केट की टीम बारिश के दौरान खड़ी हुई समस्या का जायजा लेने बंधवापारा पहुंची तो दूर से ही यह स्कूल टापू की तरह नजर आ रहा था! वजह साफ थी की स्कूल भवन के सामने खाली मैदान में लबालब पानी भरा हुआ था!
टीम जब लबलाब भरे इस मैदान को पार करके आगे बढ़ी तो नजारा और भी भयावाह था! किसी भी क्लास रूम में बच्चे नज़र नही आए बल्कि मौके पर घुटने तक बारिश का पानी भरा हुआ था! बच्चो ने बताया कि जब भी बारिश होती है!
तो उन्हे छुट्टी दे दी जाती है! चर्चा के दौरान छेत्र की समाज सेविका बताई कि हर वर्ष इसी तरह से पानी भरने की समस्या बनी रहती है! जिससे विद्यालय में पानी भर जाता है! इस दौरान स्कूल में मौजूद शिक्षको ने बताया कि बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या यहां पर आम है! इसकी जानकारी शूल शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियो को पहले ही दी जा चुकी है! और जानकारी देकर बच्चो की छुट्टी कर दी जाती है!
वहि छुट्टी होने के बाद स्कूली बच्चें बारिश के बीच खुब उत्पात करते नज़र आए! उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं थी! की बारिश में अत्यधिक भीग जाने से वे लोग बीमार भी पड़ सकते हैं! बच्चो के आगे शिक्षक भी बेबस ही नज़र आ रहे थे! मालूम हो कि जिले के 200 से अधीक सरकारी स्कूलों में बारिश का पानी भरने की यह समस्या सालो से है! जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियो को भी है! लेकिन इस समस्या का निराकरण हो ही नही पा रहा है! ऐसे में बारिश के सीजन में अध्यापन कार्य बुरी तरह से प्राभावित होता है….!!!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedNovember 25, 2026व्यापार विहार की 7500 वर्गफीट आदिवासी जमीन पर अनुमति-अनापत्ति का कैसा खेल? अपर आयुक्त पर सांठगांठ का आरोप, सर्व आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, सीएम से कलेक्टर तक शिकायतों का पोथन्ना, सात दिन में जांच नहीं तो आंदोलन, रिश्वत कांड के बाद अफसरों की कुर्सी बदली, अब जमीन के खेल में किसकी बारी?…
UncategorizedNovember 24, 2026शहर की सड़कें गड्ढों में, जनता धूल में बेहाल, कांग्रेस को श्रीराम सेतु के 2.63 करोड़ की पड़ी! ठेकेदारी के सवाल पर राम-राम, बदहाली पर सवाल आया तो माइक पूर्व अध्यक्ष के हवाले, जवाब में फिर वही पुराना रिकॉर्ड बजा…
UncategorizedNovember 23, 2026न्यायधानी में छाया बसंती रंग, फूलों की बारिश से हुआ पंज प्यारों का स्वागत! 7 फीट 7 इंच के लंबे सरदार और वीर खालसा ग्रुप के हैरतअंगेज करतबों ने मचाया धमाल, नगर कीर्तन देखने उमड़ा शहर, हर चौक पर हुआ भव्य स्वागत…
UncategorizedNovember 22, 2026GST की मैडम पर ACB का शिकंजा! गाड़ी छोड़ने के बदले मांगे 2 लाख, डेढ़ लाख लेते रंगे हाथों पकड़ाई, बचने के लिए नाली में बहा दी नोटों की गड्डी, लेकिन ACB ने नाली से भी निकाल लिया रिश्वत का माल…
