Breaking
10 Sep 2026, Thu

गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…

बिलासपुर,,, जिले में आगामी गणेश उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं! 10 सितंबर को पुलिस लाइन स्थित चेतना भवन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल की मौजूदगी में करीब 27 गणेश उत्सव समितियों के अध्यक्षों और आयोजकों की बैठक ली गई… बैठक में मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा और अनुशासन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए…
पुलिस ने स्पष्ट किया… कि गणेश उत्सव समितियों को आयोजन के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व बिलासपुर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा… पंडाल सड़क पर नहीं लगाने और यातायात बाधित नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं! वहीं विद्युत कनेक्शन सुरक्षित तरीके से करने तथा पंडाल में पर्याप्त संख्या में वालेंटियर तैनात रखने को कहा गया है!
आयोजकों को धार्मिक गीत और भजन ही बजाने तथा फूहड़ गानों से बचने के निर्देश दिए गए… साथ ही सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है! पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया… कि पंडाल ऐसे स्थान पर बनाए जाएं… जहां जरूरत पड़ने पर अग्निशमन वाहन और एंबुलेंस आसानी से पहुंच सकें…
सुरक्षा के लिहाज से हथियार लेकर आने वाले और नशे की हालत में पहुंचने वाले लोगों को पंडाल में प्रवेश नहीं देने की हिदायत दी गई है!सभी समितियों को अपने पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं!
पुलिस ने विसर्जन को लेकर भी स्पष्ट समयसीमा तय की है! सभी समितियों को 24 सितंबर 2026 तक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने के निर्देश दिए गए हैं! विसर्जन के दौरान समितियां आपसी समन्वय बनाए रखेंगी और निर्धारित स्थान पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगी… बैठक में सिविल लाइन, सिरगिट्टी, तारबाहर, तोरवा और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारी मौजूद रहे…

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed