
बिलासपुर,,,, कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में शराब के नशे में मामूली विवाद पर झंगल राम सूर्यवंशी ने अपने बड़े भाई मंगली राम की ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा!
चेतना अभियान के तहत सभी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा निर्देशित किया गया है। दिनांक 28.07.2025 को थाना कोटा में सूचना प्राप्त हुआ कि भाटापारा ग्राम गनियारी में आरोपी झंगल राम सूर्यवंशी के द्वारा अपने बड़े भाई मंगली राम सूर्यवंशी की शराब के नशे में मामूली वाद विवाद पर ईट से सीने में वार कर हत्या कर दिया है जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके निर्देशानुसार व श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं श्रीमती नूपुर उपाध्याय (रा.पु.से.) अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन पर थाना कोटा में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम किया गया है। प्रथम सूचना पत्र के दर्ज होते ही आरोपी झंगल राम सूर्यवंशी को त्वरित गिरफ्तार किया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर शराब के नशे में मामूली विवाद पर ईट से सीने को वार कर हत्या करना कबूल किया है । जिस पर आरोपी झंगल राम सूर्यवंशी पिता स्व. भदऊ राम सूर्यवंशी उम्र 55 वर्ष निवासी भाटापारा ग्राम गनियारी थाना कोटा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री तोप सिंह नवरंग , प्रधान आरक्षक 938 घनश्याम आडिल , आरक्षक 252 जलेश्वर साहू , आरक्षक 1206 सोमेश्वर साहू एवं अन्य स्टाफ का विशेष भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
