
बिलासपुर,,,, सड़क सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस ने एक मानवीय और अभिनव पहल करते हुए गोवंश एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए “चेतना अभियान” के अंतर्गत रेडियम पट्टियों का वितरण किया! यह कदम रात के समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है! जिनमें अधिकतर सड़क पर बैठे या घूमते पशु वाहन चालकों की नजर में नहीं आते और दुर्घटना का शिकार बनते हैं!

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों, डायल-112 टीम, पेट्रोलिंग वाहनों और हाईवे पुलिस यूनिट को कुल 1000 रेडियम बेल्ट वितरित किए गए! कार्यक्रम का आयोजन रक्षित केंद्र स्थित चेतना भवन में किया गया, जिसमें पुलिस विभाग के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और लगभग 100 पुलिसकर्मी उपस्थित रहे!

रेडियम पट्टियों को गोवंश के गले में बांधा जाएगा ताकि रात के समय वाहन चालक दूर से ही सड़क पर मौजूद जानवरों को देखकर सतर्क हो सकें इससे न केवल पशुओं की जान बचेगी, बल्कि वाहन चालकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी!

यह अभियान छत्तीसगढ़ सीसीटीवी एसोसिएशन के सहयोग से प्रारंभ किया गया है! कार्यक्रम में एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट जितेन्द्र जैन, पूर्व प्रेसिडेंट रोहन जैन, और बिलासपुर के सदस्य कैलाश पेसवानी, उदित चेरानिया, सुजीत अग्रवाल, शैलेन्द्र सिंह बीसेन और आशु शर्मा उपस्थित रहे! इन सभी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के हाथों रेडियम पट्टियां वितरित करवाईं!

कार्यक्रम में शामिल अन्य वरिष्ठ अधिकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जयसवाल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे
सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह
सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल
डीएसपी हेडक्वार्टर रश्मित कौर चावला
एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय
एसडीओपी मस्तूरी लाल चंद मोहले
डीएसपी लाइन मंजुलता केरकेट्टा
डीएसपी आजाक डेरहाराम टंडन
डीएसपी भारती मरकाम
रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस अवसर पर बताया कि “चेतना अभियान – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” के तहत बिलासपुर पुलिस लगातार यातायात सुधार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शहर में जागरूकता कार्यक्रम, सड़क निर्माण में सुधार, यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, और बेहतर पेट्रोलिंग के चलते सड़क हादसों में कमी आई है।
पुलिस विभाग ने यह भी आह्वान किया कि यदि कोई नागरिक सड़क पर बिना सुरक्षा उपायों के पशुओं को देखता है, तो वह निकटतम थाना या डायल-112 पर जानकारी दे सकता है, जिससे समय रहते रेडियम पट्टी लगाकर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
इस मानवीय प्रयास से न केवल गोवंश की रक्षा होगी बल्कि वाहन चालकों की जान भी बचेगी। आने वाले दिनों में इस अभियान को और भी विस्तार देने की योजना है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठन और स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल की जाएंगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
