
00 मुंगेली नाका चौक क्षेत्र में दबिश, सट्टा-पट्टी और नगद राशि बरामद, अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी
बिलासपुर,,, शहर में बढ़ते सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है! इसी कड़ी में थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम मुंगेली नाका चौक क्षेत्र में दबिश देकर एक सट्टा कारोबारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है!
गिरफ्तार आरोपी का नाम शैलेश कुमार कश्यप (पिता रामशरण कश्यप, उम्र 49 वर्ष, निवासी तिफरा) है! पुलिस ने उसे सट्टा लिखते हुए मौके पर पकड़ा! उसके पास से सट्टा-पट्टी और नगद राशि जब्त की गई है! मौके पर की गई पूछताछ में आरोपी ने सट्टा गतिविधियों में संलिप्तता स्वीकार की है!
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी अकेले नहीं, बल्कि अन्य लोगों के साथ मिलकर संगठित रूप से सट्टा कारोबार संचालित कर रहा था। पुलिस को कुछ अन्य नाम भी मिले हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है, ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनी रहे और दोबारा ऐसी अवैध गतिविधियों को अंजाम न दिया जा सके। सिविल लाइन थाना पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत थाने में दें, ताकि समय रहते कठोर कदम उठाए जा सकें।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
