
बिलासपुर,,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में समाज ने DSP के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। दूसरे समाज की लड़की से शादी करने पर उन्होंने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। इसके साथ ही वो गांव में रहने वाले भाई- बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। DSP मेखलेंद्र प्रताप सिंह सरगुजा संभाग में पदस्थ हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। यह मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग में डीएसपी मेखलेंद्र प्रताप सिंह पोस्टेड है। कुछ समय पहले उन्होंने दूसरे समाज की युवती के साथ शादी की. इस फैसले से ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी। अब उन्होंने डीएसपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला किया। गांव में परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप है। सामाजिक बहिष्कार का दंश झेल रहे परिवार पुलिस से मदद की गुहार लगाई। इस मामले में कोटा थाने में शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र पाल और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलाहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एडिशनल एसपी अर्चना झा ने कहा कि, मेखलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शिकायत की गई कि, सामाजिक रीती- रिवाज से शादी करने के बाद भी कुछ लोग उसे बहिष्कृत करने की बात कहकर डरा- धमका रहे। जिसके बाद इस मामले की जांच की गई तो शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद नियमानुसार केस केस दर्ज कर लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
