Fri. Oct 23rd, 2026

“बिलासपुर में स्पा की आड़ में गंदी कमाई का शक, पुलिस की देर रात छापेमारी से मचा हड़कंप, सेंटरों में दस्तावेज खंगाले गए, संचालकों को सख्त चेतावनी…

बिलासपुर,,, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार पर शिकंजा कसते हुए बिलासपुर पुलिस ने शहरभर में विशेष जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई हाल ही में रायपुर और भिलाई में सामने आए मामलों के बाद की गई हैl, जिनमें स्पा के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन उजागर हुआ था।

बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रेड कारवाई का विशेष अभियान चलाया l शहर के सभी स्पा सेंटरों की जांच के आदेश दिए। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया l कप्तान ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों में जांच का आदेश दिया l टीम ने पुलिस कप्तान के आदेश पर देर रात स्पा सेंटर पहुंचकर दस्तावेजी जांच समेत कर्मचारियों की पहचान का सत्यापन किया।


इन स्पा सेंटर में पुलिस का धावा

पुलिस टीम ने देर रात शहर के इन प्रतिष्ठित स्पा सेंटर में रेत कार्रवाई को अंजाम दिया ।इनमें प्रमुख नाम तार बाहर थाना स्थित द एलिमेंट स्पा, व्यापार विहार स्थित सनराइज स्पा , नारायण प्लाज़ा स्थित खुशी स्पा सरकंडा क्षेत्र स्थित ईवा स्पा है।


जांच के दौरान किसी भी स्पा सेंटर में फिलहाल कोई संदिग्ध या अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। सभी कर्मचारियों के पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की गई । क्या पड़ताल में सभी भारतीय नागरिक पाए गए।

स्पा संचालकों को सख़्त चेतावनी

जाट पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने स्पा संचालकों और ग्राहकों समेत कर्मचारियों को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने का निर्देश दिया । किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा। साध ही भविष्य में शिकायत मिलने पर सीधी सख्त कार्रवाई की बात कही।

जांच टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:

स्पा सेंटर में रेड कार्रवाई की गतिविधियों को जवानों के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया। रेड कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस कप्तान राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी निमितेश सिंह डीएसपी रश्मित कौर चावला डीएसपी भारती मरकॉम डीएसपी अनिता मिन्ज ने दिया।

नैतिकता और कानून व्यवस्था की दिशा में पहल

बिलासपुर पुलिस की यह कार्रवाई शहर में बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों और स्पा सेंटरों के नाम पर संभावित काले कारोबार पर नियंत्रण का ठोस प्रयास माना जा रहा है। इस कार्रवाई से शहरवासियों में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास भी बढ़ा है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed