Sat. Oct 24th, 2026

छात्राओं से अश्लील हरकत कर भागा था शिक्षक, सकरी पुलिस ने रची घेराबंदी, महीनों बाद दबोचकर भेजा जेल इंसाफ की तरफ बड़ा कदम…

बिलासपुर,,, थाना सकरी क्षेत्रांतर्गत संचालित एक शासकीय विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें विद्यालय की कुछ छात्राओं द्वारा स्कूल के एक शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़ एवं अनुचित यौन व्यवहार किए जाने संबंधी गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई थी।

मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए त्वरित जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं बालिकाओं के कथनों के आधार पर आरोपी शिक्षक राम मूरत कौशिक पिता श्री मीतलाल कौशिक, उम्र 55 वर्ष, वर्तमान पता सागरदीप कॉलोनी, उसलापुर, बिलासपुर, मूल निवासी ग्राम ढनढन, थाना तखतपुर, के विरुद्ध थाना सकरी में दिनांक 24.04.2025 को विधिवत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध दर्ज होने के पश्चात से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आज दिनांक 30.07.2025 को आरोपी को घेराबंदी कर विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी उपरांत आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed