
बिलासपुर,,,,थाना सरकण्डा क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी राजेश केंवट उर्फ छोटू को सरकण्डा पुलिस ने मात्र कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से धारदार चाकू भी बरामद हुआ है।
प्रार्थी पवन उर्फ राजा मरकाम पिता राम रतन मरकाम उम्र 27 वर्ष निवासी जबड़ापारा सरकण्डा ने दिनांक 29.07.2025 के रात्रि में थाना उपस्थित आकर वह रात्रि करीब 09.30 बजे दुकान बंद कर दुकान के सामने खड़ा था तभी छोटू केंवट शराब के नशे में आया और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा जिसे पैसा देने के लिए मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये पैसा कैसे नहीं देगा कहते हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये अपने पास रखे चाकू से मारपीट किया है, मारपीट करने से सीना, हाथ की कलाई, कुल्हा एवं अन्य जगहों पर चोंट आया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर आहत का डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया, डॉक्टरी मुलाहिजा के आधार पर प्रकरण में धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी जाकर घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा बदमाश को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपी की पता तलाश कर बंधवापारा में घेराबंदी कर आरोपी राजेश केंवट उर्फ छोटू को पकड़कर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करते हुये घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद कराया जिसे विधिवत् जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी – 👇
राजेश केंवट उर्फ छोटू पिता महेश केंवट उम्र 24 वर्ष निवासी राजस्व कालोनी गीता पैलेस के पास सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
