
बिलासपुर,,, कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक खनिज प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 30 जुलाई को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतनपुर, जोगीपुर, कोटा,बेलगहना, सोनपुरी, नगोई,खोगसरा, आमागोहन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

जहाँ जोगीपुर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से खनन कर परिवहन करते पाये गए 02 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर की अभिरक्षा मे रखा गया है। आमागोहन क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध रूप से उत्खनन कर परिवहन करते पाये गए
03 ट्रेक्टर वाहनों को जप्त कर पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा मे रखा गया है। नगोई क्षेत्र मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा खनिज रेत की मात्रा लगभग 700 घनमीटर का अवैध रूप से भण्डारण किया जाना पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर श्री निरंजन पैंकरा, सदस्य, जिला पंचायत के सुपुर्दगी मे दिया गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है!

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
