
बिलासपुर,जांजगीर चांपा,,, शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगाकर अनाचार करने वाले आरोपी विजय कुमार सागर को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी पर पाक्सो समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
अज्ञात आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 16.07.2025 को थाना पामगढ मे अपराध क्रमांक 278/24 धारा 137(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना दौरान अपह़त नाबालिक बालिका को आरोपी विजय कुमार सागर के कब्जे से बरामद कर पुछताछ करने पर बताया कि शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्र.आर. राजेश कोसले, म.प्र.आर. मंजू सिंह, आर राघवेन्द्र,आर यशवंत पाटले म.आर. सवीता पटेल, अंजिमा बंजारे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ योगदान रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
