
बिलासपुर, जांजगीर चांपा,,,, थाना शिवरीनारायण पुलिस ने अवैध महुआ शराब बना रहे आरोपी संजय गौड़ के ठिकाने पर छापेमारी कर 48 लीटर शराब, पैकिंग मशीन, टुल्लू पंप, ड्रम व ₹1150 नकद जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार* के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर आज दिनांक को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा *आरोपी* संजय गौड़ के शराब बनाने की ठिकानों पर छापेमारी कारवाही की जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल प्रधान आरक्षक किशोर दीवान आरक्षक प्रवीण साहू जीवन वैष्णव, राजेश कौशीक बलराम यादव रामकुमार कश्यप जय कठोतिया महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े सैनी राधेश्याम कश्यप का सराहनीय योगदान रहा है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
