
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है! यहां PSC की कोचिंग करने आए छात्र के कमरे में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले! मोहल्लेवासियों ने युवक पर लगातार अलग-अलग लड़कियों को लाने, शराब सेवन करने और अशोभनीय वस्तुएं मोहल्ले में फेंकने का आरोप लगाया था! शिकायत के बाद हिंदू संगठन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की!
यह मामला सरकंडा क्षेत्र के बंगालीपारा का है! जानकारी के मुताबिक, सरगुजा के लखनपुर में रहने वाला अर्श अली बंगाली पार्क के खेत्रपाल गली में किराए का मकान लेकर पढ़ाई करता है! वह सरकंडा क्षेत्र के ही एक कोचिंग क्लास में PSC की तैयारी कर रहा है! युवक द्वारा आए दिन अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लेकर आने और उसके कमरे में शराब और आपत्तिजनक सामान रहने की शिकायत मिली थी! साथ ही इस सामान को वह बाहर मोहल्ले में फेंक देता है!
युवक-युवती मिले आपत्तिजनक हालत में
लगातार मिल रही शिकायत पर हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया! पुलिस भी कमरे का नजारा देख कर हैरान रह गई! सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की! कमरे से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है! पूछताछ के दौरान युवक ने युवती को अपनी बहन बताया हालांकि युवती से पूछताछ में इस दावे का कोई आधार नहीं मिला!
मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर उनके परिजनों को सूचना दी! इसके बाद आनन-फानन में मंगलवार रात 11 बजे कोर्ट खोला गया! कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया! पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है!
पूछताछ में युवती को बहन बताने लगा युवक
पुलिस के साथ पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने युवक से युवती के संबंध में पूछताछ की इस दौरान वह पहले युवती को अपना दोस्त बता रहा था! जैसे ही मामला पुलिस में पहुंचा वह युवती को अपनी बहन बताने लगा, लेकिन पुलिस की पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद कार्रवाई की गई!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
