
बिलासपुर,,,, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20 वीं किस्त का किसानों के खातों में सीधा भुगतान किया। इस अवसर पर बिलासपुर जिले के 1 लाख 2 हजार से अधिक किसानों के खातों में 23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से अंतरित की गई।


कोनी स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष श्री माधव सिंह सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों में हजारों की संख्या में किसान वर्चुअल माध्यम से जुड़कर समारोह में शामिल हुए ।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे किसानों के लिए गर्व और सम्मान का दिन है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी ऐतिहासिक योजना ने हमारे अन्नदाताओं को न केवल आर्थिक सहयोग दिया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूती भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य शासन किसानों की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती अभियान, तिलहन मिशन आदि किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। खेती-किसानी को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए जरूरी है कि हम वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं। कृषि विज्ञान केन्द्र इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जो सराहनीय है।
कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉक्टर एन के चौरे ने कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों तथा प्राकृतिक खेती की अवधारणाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे कम लागत में अधिक लाभ के लिए किसान प्राकृतिक विधियों को अपनाकर उत्पादन और मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रख सकते हैं। उप संचालक कृषि पीडी हथेश्वर ने कहा कि हर किसान के चेहरे में मुस्कान लाना हमारा लक्ष्य है। खेती किसानी के काम अभी चरम पर हैं। ऐसी स्थिति में एक एक पाई का किसानों के लिए बड़ा महत्व है। बीसवें किश्त के रूप में पंजीकृत हर किसान को 2- 2 हजार रुपए मिले हैं। अपनी फसल को संवारने में यह राशि काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि हर पात्र किसान को पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए कटिबद्ध है। चॉइस सेंटर में जाकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।
जैविक कृषि मेला का भी आयोजन
कृषि विज्ञान केंद्र में जैविक कृषि मेला और पीएम किसान दिवस भी मनाया गया। जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। जैविक खेती कर रही महिलाओं को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ड्रोन दीदी ने किसानों के सामने ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया और डीएपी का छिड़काव कर ध्यान आकृष्ट किया। किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड बांटे गए। प्रशिक्षित पशु सखियों को इस्तेमाल के लिए थर्मामीटर दिए गए। अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन योजना के तहत चयनित किसानों को तिल फसल के मिनी किट बांटे गए। वरिष्ठ वैज्ञानिक और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉक्टर गीत शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। किसानों ने बड़ी दिलचस्पी से प्रधानमंत्री जी का बनारस से किया गया जीवंत प्रसारण सुना।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
UncategorizedOctober 23, 2026हाईकोर्ट का आदेश गया तेल लेने, सड़क बनी बर्थडे पार्टी का स्टेज, सलमान के गाने पर नायब तहसीलदार का जलवा, आतिशबाजी और रील ने मचाया बवाल; अब कार्रवाई की बारी या साहब को मिलेगी छूट?
UncategorizedOctober 23, 2026दुर्गा विसर्जन में भक्ति की आड़ में चाकू लेकर घूम रहे थे जनाब, कोतवाली पुलिस की चेकिंग में दो के पास से धारदार चाकू बरामद, 12 हुड़दंगियों पर भी कार्रवाई… विसर्जन में हुड़दंग मचाने वालों की पुलिस ने उतारी खुमारी…
