
बेमेतरा,,, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के जिले के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब महाराष्ट्र स्थित श्री सचखंड हजूर साहिब गुरुद्वारा नांदेड़ में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज बेमेतरा के जिला अध्यक्ष हरदीप सिंघ राजा छाबड़ा को सम्मानित किया गया इस एतिहासिक सम्मान से बेमेतरा सिक्ख समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है!

गुरुद्वारे में एतिहासिक सम्मान
गुरुद्वारा तख्त श्री सचखंड हजूर साहिब नांदेड़ में हरदीप सिंह राजा छाबड़ा को सिरपाव ( सम्मान वस्त्र) भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान सिक्ख समाज किसी व्यक्ति के समर्पण और सेवा भाव की पहचान के रूप मे दिया जाता है। इस अवसर पर स्वयं नांदेड़ गुरुद्वारा के संत बाबा बलविंदर सिंघ जी ने राजा छाबड़ा सिरपाव से नवाज़ा। उन्होंने राजा छाबड़ा को आशीर्वाद, थापड़ा प्रसाद देकर बधाई दी।

संतों का आशीर्वाद और मुलाक़ात
नांदेड़ साहिब में प्रवास के दौरान राजा छाबड़ा ने आनंदपुर साहिब से आए संत बाबा गुरदेव सिंघ से भी मुलाकात की। इस मुलाक़ात के दौरान उन्हें संत बाबा गुरदेव सिंह का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिसने इस धार्मिक यात्रा को और महत्वपूर्ण बना दिया।
समाज के लिए अरदास
अपने इस पवित्र दौरे के दौरान, बेमेतरा जिला अध्यक्ष राजा छाबड़ा ने गुरु गोबिंद सिंघ जी के गुरुद्वारा तख्त साहिब में माथा टेका। उन्होंने ‘*सरबत*’दे भले’ यानी सभी समाज के कल्याण और भलाई के लिए विशेष अरदास की। यह दर्शाता है कि राजा छाबड़ा एक पदधारक नहीं, बल्कि अपने समाज और मानवता के प्रति गहरी आस्था और सेवा भाव रखते हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
