
कोरबा,,, जिला जेल से चार विचाराधीन कैदियों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है! यह घटना शनिवार की है! जब चारों आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर जेल से भाग निकले! कैदी 25 फीट ऊपर से कूदकर भाग निकले! जैसे ही फरारी की सूचना सामने आई, जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया!
जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा सीएसपी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया! पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है! और सभी थाना क्षेत्रों में चौकसी बढ़ा दी गई है! सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है! रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल और ढाबों पर निगरानी बढ़ा दी गई है!
इस संबंध में बताया जा रहा है! कि फरार कैदी गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन थे! और कुछ समय से जेल में बंद थे! वे जेल के अंदर बीमार मवेशी की देखरेख कर रहे थे! बताया जा रहा है! कि जिला जेल में विद्युत व्यवस्था बाधित थी! जिसका फायदा उठाकर कैदी दीवाल फांद कर भाग खड़े हुए! दूसरी ओर जिला पुलिस की टीम जेल के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है! फरार कैदियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
