
बिलासपुर,,,, मध्य नगरी चौक पर मंगलवार को फिल्म अभिनेता संजय दत्त का जन्मदिन सार्वजनिक रूप से मनाना एक स्थानीय नागरिक को भारी पड़ गया! भीड़भाड़ वाले इस इलाके में बिना किसी पूर्व अनुमति के आयोजन कर आमजन के आवागमन में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी गुरुदेव अवस्थी उर्फ़ चित्तू अवस्थी (उम्र 52 वर्ष), निवासी मध्य नगरी चौक, के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की है!
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुदेव अवस्थी द्वारा 29 जुलाई को सड़क के बीचों-बीच एकत्रित भीड़ के साथ जोर-शोर से संजय दत्त का जन्मदिन मनाया जा रहा था! इस दौरान डीजे की तेज आवाज, पटाखे और सार्वजनिक स्थान पर कब्जा कर नाच-गाना किया जा रहा था! जिससे यातायात बाधित हुआ और नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा!
स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया गया और गुरुदेव अवस्थी को हिरासत में लेकर धारा 285 बीएनएस (सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत मामला दर्ज किया गया! इसके साथ ही आरोपी के विरुद्ध पृथक रूप से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है! ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो!
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए पूर्व अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
