
बिलासपुर,,,, थाना सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा एवं मंगला क्षेत्र में 1 अगस्त की रात से 2 अगस्त की सुबह तक असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए एक विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई उन व्यक्तियों को ध्यान में रखकर की गई जो पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और क्षेत्र में भय व अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे थे।



अभियान के दौरान पुलिस ने चिन्हित क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्त और दबिश देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इस दौरान तीन व्यक्तियों को अवैध धारदार हथियारों के साथ संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से दो लोहे के चापड़ एवं एक लोहे का चाकू जब्त किया गया।
अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. अनिल बंजारे, पिता परमेश्वर, उम्र 29 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती, जरहाभाठा
2. सूरज कोशले, पिता नरेश कोशले, उम्र 22 वर्ष, निवासी मझवापारा, जरहाभाठा
3. प्रफुल्ल डाहिरे, पिता स्व. रहस लाल डाहिरे, उम्र 25 वर्ष, निवासी मझवापारा, जरहाभाठा
इन तीनों के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से छह अन्य व्यक्तियों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के अंतर्गत हिरासत में लिया गया है: रामायण पटेल, निलेश पटेल, अभिषेक मनहर, प्रहलाद गेंदले, राहुल नुरूटी और यासिन अली। इन सभी के खिलाफ कानून के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
