
बिलासपुर,,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई! जब शॉपिंग करने पहुंचे एक बच्ची सहित आठ लोग अचानक लिफ्ट में फंस गए! जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की ओर आ रही थी! तभी तकनीकी खराबी के चलते बीच में ही रुक गई! इस लिफ्ट में 4 महिलाएं, 3 पुरुष और एक मासूम बच्ची मौजूद थी!

करीब एक घंटे तक सभी लोग लिफ्ट के भीतर फंसे रहे! लिफ्ट में अचानक बंद हुई बत्तियों और हवा की कमी से स्थिति और भी भयावह हो गई! अंदर मौजूद महिलाएं और बच्चा डर के मारे रोने लगे! बाहर खड़े लोगों ने जब लिफ्ट का दरवाज़ा नहीं खुलते देखा तो हड़कंप मच गया! तुरंत ही मार्ट प्रबंधन को जानकारी दी गई, जिसके बाद तकनीकि की टीम मौके पर पहुंची!
मार्ट स्टाफ और तकनीकी टीम ने करीब 60 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाज़ा खोल पाया। जैसे ही फंसे हुए लोग बाहर निकले, उनके चेहरे पर डर और राहत साफ नजर आ रही थी। लोगों ने लापरवाही को लेकर प्रबंधन पर सवाल उठाए, वहीं कुछ ग्राहक इतने घबराए हुए थे कि उन्होंने दोबारा लिफ्ट का इस्तेमाल करने से इंकार कर दिया!
गौरतलब है कि आने वाले दिनों में राखी, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी जैसे त्योहारों को देखते हुए मार्ट में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में लिफ्ट जैसी सुविधा में खराबी न केवल खतरनाक है, बल्कि बड़ी दुर्घटना को भी जन्म दे सकती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
